Haryana: हरियाणा में जल्द होगी इन सभी पदों पर बड़ी भर्ती, देखें जिलावाइज कितने पड़े खाली पद ?

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के CM सैनी ने आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के खाली पड़े 7,005 पदों पर भर्ती करने की मंजूरी दे दी है। जल्द ही इस पूरी भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा ।
जानकारी के मुताबिक, आंगनबाड़ी वर्करों के 25,962 पदों में से 2,549 और हेल्परों के 25,450 पदों में से 4,439 पद खाली पड़े हैं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सरकार से पूछा था कि आंगनबाड़ियों, प्ले-वे में हेल्परों, वर्करों और सुपरवाइजरों की जिलेवार पदों की मंजूरी और वर्तमान में संख्या कितनी है।
जानकारी के मुताबिक, खाली पदों को कब तक भरे जाने की संभावना है। इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने जल्द खाली पदों को भरने की बात कही थी। Haryana News
भर्ती का मामला
मिली जानकारी के अनुसार, महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के खाली पदों को भरने का प्रस्ताव विभाग के पास विचाराधीन था। भारत सरकार के अगस्त 2022 के दिशा-निर्देशों के मद्देनजर नियुक्ति के लिए चयन मानदंड तैयार करने के मामले के कारण भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही थी।
जानकारी के मुताबिक, श्रुति चौधरी के जवाब के बाद आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के रिक्त पदों को वर्ष 2025 में भरने की संभावना थी, जो अब पूरी हो गई है। Haryana News
भर्ती अटकी
जानकारी के मुताबिक, सुपरवाइजरों के रिक्त पदों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा भरा जाता है। विभाग द्वारा पहले ही दिसंबर 2022 और जून 2024 हो हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को 101 रिक्त पदों की मांग भेजी जा चुकी है।
प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्करों के 25,962 पदों में से 2,549 और हेल्परों के 25,450 पदों में से 4,439 पद खाली पड़े हुए हैं। जिसके चलते हरियाणा में कुल 7,005 पदों पर भर्ती होगी। आइए जानते हैं कि किस जिले मे कितने पैद खाली है।
जिला आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर सुपरवाइजर
अंबाला 129 225 15
भिवानी 119 195 00
चरखी दादरी 58 105 00
फरीदाबाद 83 183 11
फतेहाबाद 106 169 01
गुरुग्राम 90 136 00
हिसार 127 248 00
जींद 130 265 00
झज्जर 157 213 01
कैथल 71 255 01
कुरुक्षेत्र 67 160 01
करनाल 124 235 01
मेवात 150 170 22
नारनौल 124 217 00
पंचकूला 56 106 00
पानीपत 52 128 00
पलवल 129 205 32
रोहतक 151 189 00
रेवाड़ी 123 256 00
सिरसा 175 255 13
सोनीपत 225 360 00
यमुनानगर 103 164 20
कुल 2549 4439 118