Haryana: हरियाणा में CET 2025 भर्ती में शामिल होंगे ये 39 पद, इस दिन तक होगा एग्जाम
Haryana: हरियाणा में CET 2025 भर्ती के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। CET 2025 में इन 39 पदों को अलग अलग विभागों शामिल किया गया है। इसको लेकर विवरण सार्वजनिक कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और क्षेत्रीय कार्यालयों में ग्रुप C के पदों को भरने के लिए CET आयोजित किया जाता है। Haryana CET 2025 Exam Update
CET एक सरकारी परीक्षा है, जिसके जरिए हरियाणा में ग्रुप C और ग्रुप D की भर्तियां होती हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) इस परीक्षा का आयोजन करता है।
हरियाणा में अभी तक सिर्फ एक CET हुआ है। अब इसके फरवरी में होने के आसार हैं।
किस विभाग में कितने पद...
1. तकनीकी एवं अभियंत्रण विभाग में सबसे ज्यादा पदों को शामिल किया गया है। इनमें अनुभागीय अधिकारी (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) तकनीकी सहायक, तकनीशियन, प्लांट अटेंडेंट और असिस्टेंट लाइनमैन के पद शामिल हैं। वहीं प्रशासनिक और प्रबंधन विभाग में सहायक प्रबंधक, नगर अभियंता, पर्यवेक्षक, सहायक परियोजना अधिकारी और ऑपरेटर के पदों को शामिल किया गया है। Haryana CET 2025 Exam Update
2. स्वास्थ्य विभाग में 5 पदों को शामिल किया गया है। इनमें फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, ऑपरेशन थियेटर सहायक, दंत स्वास्थ्य और नेत्र सहायक के पद शामिल हैं। वहीं शिक्षा एवं पुस्तकालय विभाग में पुस्तकालय अध्यक्ष, पुस्तकालय सहायक, फीचर लेखक, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के ग्रुप C के पदों की भर्ती के लिए CET का एग्जाम देना जरूरी होगा। Haryana CET 2025 Exam Update
3. लेखा एवं वित्त विभाग में खाता सहायक, लेखा परीक्षक, मुनीम और लेखा लिपिक के पदों को शामिल किया गया है। वन एवं पर्यावरण विभाग में वन क्षेत्रपाल, जूनियर पर्यावरण इंजीनियर और जूनियर वैज्ञानिक सहायक के पद शामिल हैं। Haryana CET 2025 Exam Update
4. कृषि एवं पशुपालन विभाग में कृषि निरीक्षक, पशु चिकित्सा पशुधन विकास सहायक वहीं सिंचाई विभाग में नहर पटवारी, सूबेदार को शामिल किया गया है। वहीं सभी विभागों में लिपिक के पदों की भर्ती के लिए CET एग्जाम देना जरूरी होगा। Haryana CET 2025 Exam Update
5. मार्केटिंग बोर्ड में मंडी सुपरवाइजर और अकाउंटेंट वहीं कोऑपरेटिव सोसाइटी में रखे जाने वाले सब इंस्पेक्टर के पदों को ग्रुप C की भर्ती में शामिल किया गया है। अन्य महत्वपूर्ण पदों में जैसे राजस्व पटवारी, पटवारी और ग्राम प्रधान सचिव पद पर भी निकाले जाने वाली भर्ती के लिए CET का एग्जाम देना होगा।

