Haryana: हरियाणा में इन कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले, सरकार ने तैयार किया ये नया प्लान ? 

 
हरियाणा में इन कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले, सरकार ने तैयार किया ये नया प्लान ? 

Haryana: हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई हैं। पांच साल पहले HKRN के तहत लगे पुराने कच्चे कर्मचारियों की नौकरी रिटायरमेंट आयु तक सुरक्षित की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इसके लिए सरकार ने मानक संचालन प्रणाली (SOP) तैयार कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, कर्मचारी संगठनों से SOP पर सुझाव एवं आपत्तियां मांगी गई थी, लेकिन कर्मचारी संगठनों की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। इसके चलते जाब सिक्योरिटी को लेकर अधिसूचना जारी नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में कर्मचारी संगठनों को रिमांडर भेजा जा रहा है ताकि बाद में कोई विवाद न हो। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने मीडिया से बातचीत में HKRNL के तहत लगे कर्मचारियों को जाब सिक्योरिटी दिए जाने के फैसले को लागू करने में हो रही देरी पर स्थिति स्पष्ट करते हुए यह लाखों कर्मचारियों से जुड़ा मामला है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, कर्मचारी संगठनों के सुझाव मिलने के बाद ही SOP को लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार के आरोपित HCS अधिकारी अश्विनी कुमार की सेवाएं समाप्त करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले भी सरकार भ्रष्टाचार के आरोप में HCS अधिकारी अनिल नागर और महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोपित एचसीएस अधिकारी रीगन कुमार को बर्खास्त कर चुकी है।