Haryana: हरियाणा में अग्रोहा के टीले पर खुदाई से मिला खोपड़ी समेत ये सामान, जाने इसका रहस्य ?
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर है। हरियाणा के हिसार जिले के अग्रोहा स्थित ऐतिहासिक टीले पर 45 दिन से लगातार खोदाई का कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक, पुरातत्व विभाग चंडीगढ़ सर्कल की निदेशक पुरातत्वविद् कामेई अथोइलू काबुई, उपनिदेशक डॉ अर्कीत प्रधान, बनानी भट्टाचार्य के निर्देशन में ये कार्य हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, खोदाई के लिए टीले पर 10 बाय 10 फीट के 12 ट्रेंच बनाए गए हैं। अलग-अलग ट्रेंच पर खोदाई चल रही है। शनिवार को खोदाई करते समय ए-वन ट्रेंच पर मानव कंकाल का ऊपरी भाग खोपड़ी मिली है, और गहरी खोदाई करने पर कंकाल का पूरा हिस्सा मिल सकेगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, खोदाई का कार्य पूरा होने के बाद लैब में जांच के बाद पता चल सकेगा कि कंकाल महिला का है या पुरुष का। उम्र सहित अन्य जानकारी भी प्राप्त हो सकेगी। उपनिदेशक डॉ अर्कीत प्रधान ने बताया कि कंकाल अवशेष खोपड़ी अधिक पुराना नहीं लग रहा, क्योंकि यह टीले के सबसे ऊपरी परत में मिली है, इसलिए जांच के बाद ही इसके कालखंड और अन्य जानकारी मिल सकेगी।
मिली जानकारी के अनुसार, यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान ज्ञान केंद्र नोएडा के 15 छात्रों का दल व 50 कामगारों समेत कुल 70 लोगों की टीम खोदाई में जुटी है। Haryana News
मिलेगी जानकारी
जानकारी के मुताबिक, निदेशक कामेई अथोइलू काबुई ने बताया कि 45 दिन से अग्रोहा टीले की खोदाई निरंतर जारी है। जहां पूर्व में हुई खोदाई में चौथी से 14 वीं शताब्दी तक कालखंड की जानकारी मिली है, वहीं टीले पर कुछ गहरी खोदाई से क्षेत्र के समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को समझने में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
मिला ये सामान
मिली जानकारी के अनुसार, पुरातत्व विभाग हरियाणा के उपनिदेशक बनानी भट्टाचार्य एवं विभाग के उपनिदेशक डॉ अर्कीत प्रधान ने बताया कि अभी तक हुई खोदाई के दौरान टीले पर बनाए ट्रेंच में से कलाकृति खोदे हुए पत्थर व जिन पर कमल पुष्प सहित भिन्न-भिन्न आकृति बनी हुई है मिले हैं। वहीं ट्रेंच ए वन पर भी पुरातन इमारत, दीवार के अवशेष मिले हैं। जिसकी खोदाई की जा रही है। जिसके अवशेष जांच के लिए भेज दिए हैं। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, टीले पर बनाए अलग-अलग ट्रेंच पर अभी तक पत्थरों पर उकेरी हुई विभिन्न कलाकृतियां मिट्टी की हंडियां, भवननुमा अवशेष, इमारत की सीढ़ियों के अवशेष, कुछ मिट्टी के खिलौनेनुमा वस्तु, कुल्लड़, मिट्टी के ढक्कन, पुरातन काल में स्नान आदि में प्रयुक्त पत्थर , मिट्टी के छोटे गोल बर्तन, मिट्टी के गोल मनके जैसी सामग्री मिली है।

