Haryana: हरियाणा में ये लोग नहीं बनवा सकेंगे फैमिली ID, जानें इसकी बड़ी वजह ?

 
Haryana: हरियाणा में ये लोग नहीं बनवा सकेंगे फैमिली ID, जानें इसकी बड़ी वजह ?

Haryana: हरियाणा में फैमिली ID से जुड़ा एक बड़ा अपडेट जारी हुआ है। सरकार ने नई फैमिली ID बनाने के लिए नए नियम जारी किए हैं। अगर आप नई फैमिली ID बनवाना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि आपके आधार कार्ड में पता हरियाणा का होना चाहिए वरना आप फैमिली ID के लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे।

इसके साथ ही आपको जन्म प्रमाण पत्र, एसएलसी, वोटर कार्ड और डीएमसी में से किसी एक को प्रमाण के तौर पर पता करना होगा, तभी आप अपना परिवार पहचान पत्र बनवा सकते हैं। फैमिली ID कैसे बनवाई जाए, इसकी व्यवस्था नागरिक संसाधन सूचना विभाग करता है। Haryana Family ID

फैमिली ID में पूरी जानकारी आधार कार्ड के जरिए ही ली जाएगी, इनमें नाम, पता आधार कार्ड से ही जोड़ा जाता है। अगर आपके आधार कार्ड में पता हरियाणा का नहीं है तो आप यहां फैमिली ID नहीं बनवा सकते। इसके लिए सबसे पहले आपको राज्य का पता अपडेट करवाना होगा। Haryana Family ID

हरियाणा के जिस भी जिले में आप काम करते हैं और अगर आप वहां की सरकारी सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको आधार कार्ड में पता अपडेट कराना होगा। Haryana Family ID

कुछ समय पहले फैमिली ID में दो नए विकल्प जोड़े गए थे, समय-समय पर फैमिली ID में जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। सबसे पहले आप आधार कार्ड में स्थानीय पता अपडेट कराएंगे, उसके बाद ही आप परिवार पहचान पत्र बनवा पाएंगे।