Haryana: हरियाणा में इन गानों पर लगेगा प्रतिबंध, साइबर पुलिस ने लिस्ट की तैयार...!

 
हरियाणा में इन गानों पर लगेगा प्रतिबंध, साइबर पुलिस ने लिस्ट की तैयार...!

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार आने के बाद से कई बड़े फैसले लिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार एक्शन मोड़ में हैं। 

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में हरियाणा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें नायब सैनी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए थे और प्रदेश में अपराध को कम करने के लिए योजना बनाई थी। Haryana News

इन गानों पर लगेगा प्रतिबंध

मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को फ्री हैंड दिया था कि प्रदेश में शान्ति बनाए रखने के लिए पुलिस अपने तरीके से काम करे। जिसके बाद अब हरियाणा पुलिस ने कुछ कड़े कदम उठाए हैं। 

हरियाणा पुलिस अब प्रदेश में गनकल्चर को प्रमोट करने वाले गानों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। हरियाणा की साइबर पुलिस ने इस सन्दर्भ में ऐसे गाने लिखने वाले गायकों और म्यूजिशियन कंपोजर की लिस्ट बनाई है। Haryana News

इसके अलावा 15 ऐसे यूट्यूबर चैनलों की भी लिस्ट बनाई गई है, जिन पर गनकल्चर को प्रमोट करने वाले गाने रिलीज किए गए हैं या अक्सर रिलीज किए जाते हैं। पुलिस का कहना है कि इन सभी को इसी हफ्ते नोटिस भी भेज दिए जाएंगे।