Haryana: हरियाणा के इस किसान के पास है इतनी महंगी भैंस, कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश

Haryana: हरियाणा में एक से एक भैंसों का पालन किया जाता है। जिनकी कीमत लाखों रुपये में होती है। ऐसी ही एक भैंस और उसके मालिक के बारे में आज हम आपको बताने जा रहें है हरियाणा के रोहतक में एक ऐसी भैस है, जिसकी कीमत 25 लाख रुपये है और वह रोजाना 22 लीटर से ज्यादा दूध देती है।
करनाल के मेले में रोहतक का किसान किसान एक मुर्रा नस्ल की भैंस लेकर आया है। जिसकी कीमत जानकर हैर कोई हैरान है। इस भैंस को डाइट में देसी घी भी खिलाया जाता है।
जानकारी के मुताबिक, करनाल में राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान ने 3 दिवसीय मेले लगाया था। जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से किसान अपने पशुओं को लेकर आए थे। इस दौरान अलग-अलग प्रतियोगिता में किसानों ने अपने पशुओं के साथ हिस्सा भी लिया।
प्रदेश के रोहतक जिले से भी एक पशुपालक यहां पहुंच गए। जिनकी भैस को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। इस भैंस की कीमत 25 लाख रुपए ह। खबरों की मानें, तोइस भैंस ने मेले में दो दांत कैटेगरी वाली कॉम्पिटिशन में पहला इनाम भी जीता है।
ये भैस पशुपालक मास्टर अनिल कुमार की है। उन्होंने बताया कि वे मेले में अपनी कई भैंस को लेकर आए है। इस दौरान उन्होंने अपनी भैंस करिश्मा और कबूतरी को ब्यूटी कॉम्पिटिशन में भी शामिल करवाया। जिसमें उनकी भैंस करिश्मा ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि कबूतरी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। ये दोनों मुर्रा नस्ल की भैंस है।
अनिल कुमार ने बताया कि उनकी भैंस करिश्मा एक दिन में 22 लीटर 800 ग्राम दूध देती है और इसकी कीमत 25 लाख रुपए भी लग चुकी है। लेकिन वो अभी उसे बेचना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि वह अपने पशुओं से बेहद प्यार करते हैं, क्योंकि आज के समय में बच्चे धोखा दे सकते हैं, लेकिन, पशु धोखा नहीं देते हैं।