Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाशों को लगी गोली

 
Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाशों को लगी गोली

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के रोहतक में आज सोमवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार, जहां पुलिस व बदमाश आमने-सामने हो गए। वहीं गोली लगने के कारण घायल तीन बदमाश युवकों को उपचार के लिए रोहतक PGI में भर्ती करवाया गया है। Haryana News

बदमाशों की पहचान, अनुराग पुत्र विजय कुमार प्रीत विहार रोहतक, नरेश पुत्र जयलाल छोटू राम कॉलोनी रोहतक, संदीप पुत्र जगपाल वासी सिलाना सोनीपत के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार, ये घटना गांव कलावड़ की बताई जा रही है। वहीं पुलिस की गोली लगने के कारण 3 घायल रोहतक PGI में भर्ती हुए हैं।