Haryana : भाखड़ा पानी विवाद पर हरियाणा ने की ये तैयारी, पंजाब आज लाएगा जल देने के खिलाफ प्रस्ताव 

 
भाखड़ा पानी विवाद पर हरियाणा ने की ये तैयारी, पंजाब आज लाएगा जल देने के खिलाफ प्रस्ताव 

Haryana : हरियाणा व पंजाब दोनों प्रदेशों को एक दूसरे को भाई मानते है। किसान आंदोलन के दौरान भी किसान नेताओं ने पंजाब के किसानों का इस को लेकर साथ देने की बात कही। अब इन दोनों भाई यानि पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे जल विवाद का समाधान निकलता नजर नहीं आ रहा है। 

केंद्र सरकार के कहने के बाद भी पंजाब पानी देने को राजी नहीं है। अब हरियाणा प्रदेश सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाने की तैयारी में है। पानी की कमी के चलते इस बीच लोगों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं।

पंजाब और हरियाणा के बीच पानी का झगड़ा गहराता जा रहा है। केंद्र सरकार के कहने के बाद भी पंजाब ने दूसरे दिन भी हरियाणा को भाखड़ा से 4500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी उपलब्ध नहीं कराया। 

वहीं आज सोमवार को सुबह 11 बजे पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र है। इसमें हरियाणा प्रदेश को अतिरिक्त पानी देने की सिफारिश के खिलाफ प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसमें पंजाब के सीएम भगवंत मान सरकार को विपक्ष का भी समर्थन मिलने की संभावना है। 

वहीं दूसरी ओर, हरियाणा ने सुप्रीम का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर ली है, लेकिन इससे पहले वह पंजाब विस में पास होने वाले प्रस्ताव को देखेगा और कानूनी विशेषज्ञों की सलाह लेने के बाद ही अगला कदम उठाएगा।