Haryana: हरियाणा के इस हाईवे पर टोल हुआ शुरू, देखें किस वाहन पर कितना लगेगा टैक्स ?

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के जींद से सोनीपत के बीच बने ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे (352-A) पर टोल टैक्स शुरू को शुरू कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के अलावा इस हाईवे से होकर पंजाब की तरफ से भी प्रतिदिन सैकड़ों वाहन दिल्ली की तरफ आ-जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्रीनफील्ड हाईवे पर कार और जीप समेत लाइट व्हीकल का एक तरफ का टोल 65 रुपए निर्धारित किया गया है, जबकि दोनों तरफ का टोल 100 रुपए लगेगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, जींद से सोनीपत के बीच ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य करीब चार साल पहले शुरू हुआ था। 80 किलोमीटर लंबे इस हाईवे निर्माण पर करीब 799 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, हालांकि इसके निर्माण की डेडलाइन नवंबर 2023 थी। लेकिन कोरोना के कारण बीच में काम बंद हो गया था, इसलिए निर्माण की डेडलाइन बढ़ाकर मार्च 2024 कर दी थी। Haryana News
शुरू हुआ था हाईवे
मिली जानकारी के अनुसार, मार्च 2025 में जाकर हाईवे का निर्माण कार्य पूरा हो पाया। हाईवे निर्माण के बाद जींद से सोनीपत के बीच का सफर महज एक घंटे का रह गया है। जानकारी के मुताबिक, पहले जींद से पुराने गोहाना रोड से होकर जाने में दो घंटे से भी ज्यादा का समय लगता था। ग्रीनफील्ड हाईवे शुरू होने से हरियाणा के अलावा पंजाब के वाहन ड्राइवरों को फायदा मिल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब की तरफ से एयरपोर्ट जाने वाले वाहन ड्राइवर पहले जींद, रोहतक, बहादुरगढ़ से होकर दिल्ली एयरपोर्ट जाते थे, इससे कई बार जाम में फंस जाते थे। लेकिन जींद से सीधे सोनीपत होकर एयरपोर्ट जाने में कम समय लग रहा है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, जींद में नए बस अड्डे के नजदीक बने जलेबी चौक के पास यह हाईवे शुरू होता है, जो सोनीपत जाकर समाप्त होता है। जींद से चलते ही करीब 10 किलोमीटर गोहाना की तरफ टोल प्लाजा स्थापित किया गया है। इस पर करीब 7 से 8 लेन बनी हैं।
ये देना होगा टोल
कार, जीप (लाइट व्हीकल) 65 100
कमर्शियल लाइट व्हीकल 105 160
बस/ट्रक 225 335
3 एक्सल तक का वाहन 245 365
4 से 6 एक्सल तक का वाहन 350 530
टैक्स हुआ शुरू Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, जींद-सोनीपत ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के मैनेजर पंकज शर्मा ने बताया कि टोल प्लाजा पर टोल कटना शुरू हो गया है। फास्टैग की लाइन भी हैं। फिलहाल लाइट व्हीकल का एक साइड का टोल 65 रुपए निर्धारित किया गया है।