Haryana: हरियाणा में पाकिस्तानी हमले की चेतावनी, सायरन बजे, इन जिलों में सुरक्षा बढ़ी  

 
हरियाणा में पाकिस्तानी हमले की चेतावनी, सायरन बजे, इन जिलों में सुरक्षा बढ़ी  

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर है। पंजाब और चंडीगढ़ में पाकिस्तानी हमलों के बाद हरियाणा के अंबाला में भी एयर अटैक का अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, यहां सुबह करीब 10 बजे लगातार 48 मिनट तक सायरन बजते रहे। इसी दौरान तुरंत ही अंबाला के सारे स्कूल-कॉलेज बंद करवाकर बच्चों की छुट्‌टी कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, अंबाला के जिला मजिस्ट्रेट अजय तोमर ने अंबाला में आज रात 8 बजे से कल शनिवार सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट का आदेश जारी कर दिया है। जिसमें लोगों को घर के बाहर की लाइटें बंद करनी होंगी।

जानकारी के मुताबिक, वहीं लोगों को इमरजेंसी होने पर ही घरों से बाहर निकलने को कहा गया है। अंबाला में आर्मी कैंट के अलावा एयरफोर्स स्टेशन भी है। यह पहली बार है कि अंबाला में एयर अटैक का अलर्ट जारी किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, वहीं चंडीगढ़ में एयर अटैक के खतरे को देखते हुए पंचकूला में भी सुबह सायरन बजे। यहां पूरा प्रशासन हाई अलर्ट पर है। पंचकूला में 2 दिन के लिए स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, हिसार एयरपोर्ट से दिल्ली और अयोध्या आने-जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई है। हिसार के SP शशांक कुमार सावन ने कहा- घर में सुरक्षित रहें और इमरजेंसी किट तैयार रखें। किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

मिली जानकारी के अनुसार, इसी बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने गुरुग्राम में वॉर रिलीफ टीम बना दी है। जिसमें 50 स्पेशलिस्ट डॉक्टर रखे गए हैं। 2 हजार से अधिक डॉक्टरों के ब्लड ग्रुप की जानकारी इकट्‌ठा की गई है। जरूरत पड़ी तो डॉक्टर तुरंत खुद ब्लड डोनेट करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, वहीं हरियाणा में पाकिस्तानी हमले के अलर्ट को देखते हुए प्रदेश के सभी फायर ब्रिगेड अधिकारियों की चंडीगढ़ में मीटिंग बुला ली गई है।

एयर अटैक से सावधानी के लिए बड़े फैसले..

पंजाब बॉर्डर के साथ लगते सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र और अंबाला में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

डॉक्टरों, फायर ब्रिगेड और पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। उनके हेडक्वार्टर छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।

सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इमरजेंसी हालात से निपटने के लिए इमरजेंसी में 25% बैड रिजर्व रखवा लिए गए हैं।

इमरजेंसी के बारे में सूचना देने के लिए 48 घंटे में प्रदेश के सभी साढ़े 7 हजार गांवों में सायरन लगाए जा रहे हैं।

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

आपात स्थिति की तैयारी

फतेहाबाद सिविल अस्पताल में सात स्थानों पर 'H' लोगो चिह्नित कर इमरजेंसी इंतजाम किए गए हैं; पहले से मौजूद 100 बेड पर्याप्त माने गए हैं।

जिले के 60 निजी डॉक्टरों और 450+ बेड वाले निजी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है; सभी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देश पर काम करेंगे।

जरूरी दवाओं का स्टॉक पूरा, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द और बर्न केसों के लिए फर्स्ट एड के बाद अग्रोहा रेफर की व्यवस्था की गई है।

वर्क सस्पेंड किया 

मिली जानकारी के अनुसार, अंबाला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 9 बजे आपात बैठक बुलाई गई।
बैठक में बार एसोसिएशन अंबाला ने शुक्रवार को नो वर्क डे मनाने का निर्णय लिया।