Haryana: भाखड़ा से छोड़ा गया पानी, इस दिन पहुंचेगा सिरसा, इतने समय तक चलेगी नहरें

 
भाखड़ा से छोड़ा गया पानी, इस दिन पहुंचेगा सिरसा, इतने समय तक चलेगी नहरें

Haryana: हरियाणा के सिरसा जिला के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भाखड़ा नांगल बांध से पंजाब की ओर से नहरों में पानी को फिलहाल के लिए छोड़ा गया है। लोगों को पीने तक पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जानकारी के मुताबिक, भाखड़ा बांध से पानी छूटने के करीबन 40 घंटों फतेहाबाद और सिरसा में पहुंच जाता है। 

मिली जानकारी के अनुसार, ऐसे में सिरसा की नहरों में शनिवार तक पानी पहुंच जाएगा। अभी किसान इस पानी का उपयोग खेती के लिए नहीं कर सकते है। कारण है कि यह पानी सिर्फ पेयजल सप्लाई के लिए आएगा। नहरबंदी लंबी रहने की संभावना है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इसलिए आमजन को पेजयल के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। शहर और गांव में बने जलघरों में पर्याप्त भंडारण हो सकेगा। इस समय शहर और गांव में अधिकांश जलघर में पानी कम है। 

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ जलघर में पानी भी नहीं है। इसके चलते टयूबवेल या जमीनी पानी की सप्लाई दी जा रही है। ऐसे में लोगों के बीमारी होने की आशंका भी है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इसे देखते हुए चंडीगढ़ में सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों और पंजाब अधिकारियों के बीच वीरवार को बैठक हुई थी। उसी में एक सप्ताह के लिए पानी छोड़ने पर सहमति बनी, ताकि लोगों को पेयजल के लिए दिक्कत न हो।

इस बार पानी कम मिला

मिली जानकारी के अनुसार, इस बार पंजाब से नंगल डैम के जरिए हरियाणा को पानी कम मिला है। सिरसा में आने वाली किसी भी नहर में पानी नहीं छोड़ा गया। ऐसे में सरकार एवं विभाग ने नरवाणा ब्रांच के जरिए पानी सिरसा की नहरों में डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। Haryana News

जलघर सूखे

जानकारी के मुताबिक, सिरसा शहर और आसपास गांव के जलघर सूख चुके हैं। शहर में पेयजल की काफी किल्लत है। लोगों को मजबूरन पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। जलघरों में पानी का जो भंडारण था, वो मुश्किल से 15 दिन तक ही चल पाया।  Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद टयूबवेल के जरिए पानी की सप्लाई दी जा रही है। कई जगह पर लोगों ने पानी के लिए प्रदर्शन भी किया है।