Haryana Weather : हरियाणा में 3 दिन बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट ?

 
हरियाणा में 3 दिन बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट ?

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। आज कई जिलों में भारी बारिश आने का अलर्ट जारी किया गया है आइए जानते है हाल ही में मौसम विभाग द्वारा दी जानकारी के अनुसार किन जिलों में अगले 3 दिन जमकर बारिश होने वाली है। आइए देखें पूरी रिपोर्ट 

हरियाणा के कई जिलों में सोमवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। हिसार, जींद, झज्जर, रेवाड़ी और फरीदाबाद में अच्छी बारिश देखने को मिली है। चरखी दादरी और फरीदाबाद में कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। Haryana Weather

मौसम विभाग ने सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए हिसार, रोहतक और जींद जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। जहां तेज बारिश की संभावना जताई गई है। 

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने आज 6 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है, जिसमें कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर के अलावा शेष 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाओं के कारण यह बारिश हो रही है। यह स्थिति 10 जुलाई तक बनी रह सकती है, जिससे प्रदेशभर में तापमान में गिरावट और उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।Haryana Weather