Haryana Weather : हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी, जाने विभाग का ताजा अपडेट 

 
हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी, जाने विभाग का ताजा अपडेट 

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर इन कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है। 

 मौसम विभाग (IMD) ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अलर्ट में साढ़े 8 बजे तक अंबाला और पंचकूला में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। हरियाणा में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। Haryana Weather

मौसम विभाग के मुताबिक आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। कुरूक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं अंबाला यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।

विभाग के मुताबिक कल सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी,रोहतक, जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत में मौसम साफ रहेगा। कुरूक्षेत्र, करनाल, दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में बारिश की संभावना है। शुक्रवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, दादरी, जींद, कैथल, पंचकूला में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। Haryana Weather