Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज छाएंगे घने काले बादल, बारिश-तूफान का अलर्ट जारी

Haryana Weather: हरियाणा में लगातार मौसम बदलता जा रहा है, आज मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में घने बादल छाएंगे जिसके साथ ही आज जोरदार बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज (3 जून) को हरियाणा के सभी जिलों में मौसम खराब होने वाला है। IMD ने प्रदेश के 5 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। Haryana Weather
मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। इन जिलों में तेज बारिश होगी और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की भी संभावना है। Haryana Weather
मौसम विभाग ने जिन जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी है, उसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, लेकिन हवाएं तेज चलेंगी। इसके बाद कल से मौसम साफ रहने की संभावना है। Haryana Weather
आ सकता है मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में बीते कुछ दिनों में अच्छी बारिश देखने को मिली है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बुधवार से मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद तेज धूप के कारण उमस बढ़ेगी। जून के अंत में मानसून हरियाणा में दस्तक दे सकता है। Haryana Weather
प्री-मानसून में अच्छी बारिश के कारण हरियाणा में मानसून में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं, पिछले साल के आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार नौतपा पिछले साल के मुकाबले काफी ठंडा रहा है।