Haryana Weather: हरियाणा में फिर हर तरफ कोहरा ही कोहरा, इस दिन से होगी भारी बारिश

Haryana Weather: हरियाणा में फिर एक बार मौसम बदल गया है। हरियाणा में कोहरे ने बिकराल रूप धरण कर लिया है। कोहरे की वजह से कुछ इलाकों में देखें की क्षमता 0 मीटर हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में घने कोहरे की आगोश में शुक्रवार को कई जिलों में दिनभर बादलवाही रही। शाम को अचानक सभी जिलों में घना कोहरा छा गया।
प्रदेश के 13 जिले कोहरे-धुंध से प्रभावित रहे। Haryana Weather इनमें हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, फतेहाबाद, सिरसा, चरखी-दादरी, पानीपत, अंबाला, जींद, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी में घना कोहरा छाया रहा।
तापमान में गिरावट
मौसम विज्ञानियों ने मौसम में आए परिवर्तन से तापमान में गिरावट की संभावना जताई है, लेकिन कड़ाके की ठंड नहीं होगी। Haryana Weather
अब फरवरी के पहले सप्ताह में दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ आएंगे। पहला शनिवार से सक्रिय हो सकता है, इसमें महज बूंदाबांदी होगी। दूसरा तीन व चार फरवरी से आएगा। इसमें पूरे प्रदेश में तेज वर्षा होगी।
Haryana Weather ये फैक्टर जिम्मेदार
ला नीना का को-रिलेशन जनवरी में वर्षा को लेकर नहीं बना। इस कारण पश्चिमी विक्षोभ कम आए, वर्षा भी कम हुई ओर बर्फबारी भी। हरियाणा में सर्दी की वर्षा सामान्य से 32 प्रतिशत कम हुई है।
पश्चिमी जेट स्ट्रीम ला-नीना के अपर में शिफ्ट हुई है। इससे ये जहां पर भी होती है इसके उत्तर में ज्यादा बर्फबारी व पश्चिमी विक्षोभ सक्रियता ज्यादा होती है। इस समय पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल जेट स्ट्रीम के दक्षिण में हैं, जिससे यह स्थिति गर्म मौसम की गर्म स्थितियां बनी हुई हैं। Haryana Weather
यह कहते हैं विज्ञानी
Haryana Weather जानकारी के मुताबिक, महेश पलावत के मुताबिक ला नीना का रिलेशन अभी तक नहीं बना है। ला नीना वर्ष 2008 व 2022 को छोड़ दिया जाए तो बाकी जितने भी ला नीना वर्ष रहे हैं उनमें ज्यादा वर्षा नहीं हुई है। पश्चिमी विक्षोभ कम आए हैं। बर्फबारी भी कम हुई है।