Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट, आज से बदलेगा मौसम...! 

 
Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट, आज से बदलेगा मौसम...! 

Haryana Weather: हरियाणा में घने कोहरे और शीतलहर के बीच एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज हरियाणा के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसको लेकर 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग के मुताबिक आज 22 जनवरी को भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश के आसार है। इन जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

दो दिन तक होगी झमाझम बारिश

21 जनवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है। आज 22 और 23 दो दिन प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है। वहीं कुछ जिलों मे तेज बारिश के साथ ओले भी गिर सकते है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक 21 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से हवा का रूख बदलेगा।

इसके बाद आज 22 से 24 जनवरी के बीच प्रदेश में हल्की बारिश और बारिश के साथ कई स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को और ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की मानें तो जनवरी के अंत तक कड़ाके की ठंड जारी रहेगी।