Haryana Weather: हरियाणा के इन 15 जिलों में हीट का अलर्ट, कल से शुरू होगी लू, फसलों पर पड़ेगा असर

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम लगातार बदलता जा रहा है। हाल ही में हरियाणा के कई जिलों में गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार किन 15 जिलों में लू का येलो अलर्ट रहने वाला है।
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 7 अप्रैल से लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, यदि तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है, तो उसे हीट वेव माना जाता है। Haryana Weather
मिली जानकारी के अनुसार, अब 7 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। इसलिए हरियाणा के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात आदि शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, इन जिलों के किसानों को लगातार बढ़ रहे तापमान में गर्म हवा (हीट वेव) को लेकर विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है। Haryana Weather
किसान बरतें ये सावधानी
मिली जानकारी के अनुसार, अधिक तापमान के कारण पानी की कमी से पौधे अनियमित पोषण का शिकार हो जाते हैं। गर्मी के प्रभाव से गेहूं की पछेती फसल की पैदावार कम हो जाती है, क्योंकि गेहूं की बालियां समय से पहले पक जाती हैं, जिससे उसके दाने कमजोर हो जाते हैं। यदि दिसंबर माह के अंत में गेहूं की बुआई की जाए तो हल्की सिंचाई की जा सकती है।
15 जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार जिला हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, सिरसा, फतेहाबाद, जींद व सोनीपत में गर्मी अधिक रहेगी। हालांकि 7 जिलों ( पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल व पानीपत) में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इन जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। Haryana Weather
मौसम शुष्क रहेगा
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 9 अप्रैल तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। लेकिन 9 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभव है।
बदला तापमान Haryana Weather
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सिरसा में हुई।