Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी, जाने अपने क्षेत्र के मौसम का हाल  

 
हरियाणा के इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी, जाने अपने क्षेत्र के मौसम का हाल  

Haryana Weather: हरियाणा में लगातार मौसम बदल रहा है, प्रदेश में गर्मी ने भी अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है। हरियाणा में फिलहाल भीषण गर्मी पड़ रही है। 

हरियाणा में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। वहीं हरियाणा के 12 जिलों में हीटवेव चलने वाली है। हरियाणा के मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में सिरसा, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। वहीं, अगले दिन यानी बुधवार को भी इन जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये शहर रहा सबसे गर्म

बता दें कि बीते सोमवार को हरियाणा में सबसे अधिक तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि हिसार जिले में दर्ज किया गया। 

इसके अलावा सिरसा और भिवानी में 44.6 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 44.5, बालसमंद में 44.2 और रोहतक में 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।