Haryana Weather: हरियाणा के कई जिलों में भारी ओलावृष्टि, किसानों की फसलें हुई बर्बाद

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम के अचानक हुए बदलाव ने किसानों कि मेहनत पर पानी फेर दिया है। हरियाणा में शुक्रवार शाम को अचानक तेज बारिश शुरू हुई और कई जिलों में ओलावष्टि से भारी नुकशान की खबरें सामने आ रही है।
इन जिलों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि
हरियाणा के हिसार, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। इसके अलावा पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम और झज्जर में तेज बारिश हुई। जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। हरियाणा की सड़कों पर शिमला जैसा मंजर देखने को मिला है।
हरियाणा के 12 जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 12 जिलों में ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, हिसार, करनाल, सोनीपत, जींद, पानीपत, पंचकूला शामिल हैं। पानीपत, सोनीपत, पंचकूला और जींद में आज सुबह भी बारिश शुरू हो गई है।
शुक्रवार की देर शाम को रेवाड़ी में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। किसानों के सरसों की फसल और गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। खबरों के मुताबिक कल देर शाम बारिश के साथ ले भी गिरे। जिससे खेतों में खड़ी पक्की-पकाई फसलें तेज हवाओं और ओलों की चपेट में आकर खराब हो गई।
किसानों ने लगातार बदलते मौसम को देखकर सरसों की कटाई शुरू कर दी थी। ऐसे में ओलावृष्टि और बारिश ने इन फसलों को पूरी तरह तबाह कर दिया है। किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत और पूंजी दोनों डूब गई।
बेमौमस बारिश से किसानों का दर्द साफ झलक रहा है। उनका कहना है कि हर साल फसल पकने के समय मौसम खराब हो जाता है और उनकी मेहनत को बर्बाद कर देता है। किसानों ने बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान के बाद सरकार से तुरंत राहत और मुआवजे की मांग की है।