Haryana Weather : आज पूरे हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, जाने विभाग का ताजा अपडेट
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने हाल ही में आगे के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी की है। आइए जानते है विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार कहाँ कहाँ बारिश होने वाली है।
मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात शामिल हैं।
विभाग के अनुसार, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। बाकी जिलों के अधिकतर एरिया में बारिश होगी। पंचकूला, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र और नूंह में बारिश जारी है। जबकि, बाकी जगहों पर बादल छाए हुए हैं।
हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक बना हुआ है। प्रदेश का सबसे गर्म जिला पलवल रहा। पलवल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

