Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जाने विभाग का ताजा अपडेट 

 
हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जाने विभाग का ताजा अपडेट 

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। आज कई जिलों में भारी बारिश आने को लेकर विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है आइए जानते है हाल ही में मौसम विभाग द्वारा दी जानकारी के अनुसार किन जिलों में जमकर बारिश होने वाली है। आइए देखें पूरी रिपोर्ट 

 मौसम विभाग ने 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जिनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, नूंह और पलवल शामिल हैं। इसके अलावा विभाग ने फ्लैश अलर्ट भी जारी किया है, जिसके तहत हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जिलों में मौसम बिगड़ेगा। Haryana Weather


मौसम विभाग ने अगले दिन 3 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है।3 अगस्त को बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। कई जिलों में ज्यादा तो कई में कम बारिश की संभावना जताई गई है। 4 अगस्त पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है, जबकि पंचकूला और यमुनानगर में बारिश का अलर्ट है। 5 अगस्त सिरसा जिले को छोड़कर बाकी जिलों में बारिश की संभावना है। कई जिलों में तो अलर्ट भी जारी किया गया है।