Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में झमाझम बारिश शुरू, देखें अगले 2 दिन कहां-कहां होगी बरसात ?

 
Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में झमाझम बारिश शुरू, देखें अगले 2 दिन कहां-कहां होगी बरसात ?

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। हरियाणा में मौसम विभाग ने तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज के लिए मौसम विभाग ने हरियाणा में सभी 22 जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है। हालांकि अभी प्रदेश के 5 जिलों में बारिश हो रही है। 

मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, पानीपत और चरखी दादरी में जहां हल्की बूंदाबांदी हो रही है तो वहीं जींद और पलवल में झमाझम बारिश हो रही है। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में धूप निकली हुई है लेकिन धूप के साथ ही बारिश भी हो रही है। Haryana Weather

मौसम विभाग ने 7 जिलों, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, जींद और कैथल में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। कुछ जगहों पर तेज बारिश और तेज हवाएं भी चलने की संभावना जताई गई है। Haryana Weather

वहीं, हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 25 जुलाई तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ हवाएं भी चलेंगी। Haryana Weather

अगले 2 दिन का मौसम...

24 जुलाई 2025: प्रदेश के 16 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात और फरीदाबाद में हल्की बारिश होगी। वहीं, 6 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल 25-50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इसके अलावा 10 जिलों जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद मेवात, पलवल में 50-75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। Haryana Weather

25 जुलाई 2025: 6 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं, बाकी बचे 16 जिलों में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। Haryana Weather

मिली जानकारी के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश का असर यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज पर दिखने लगा है। मंगलवार को बैराज का जलस्तर बढ़कर करीब 65 हजार क्यूसेक पहुंच गया। स्थिति काबू में रखने के लिए बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं। इनमें से 3 गेट उत्तर प्रदेश और 15 गेट हरियाणा सीमा में आते हैं। Haryana Weather

जानकारी के मुताबिक, वहीं, पश्चिमी यमुना नहर में 13,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सिंचाई विभाग के SE आर.एस. मित्तल ने बताया कि जलस्तर अगर 1 लाख क्यूसेक तक पहुंचता है तो इसे मिनी फ्लड घोषित कर दिया जाता है।