Haryana Weather: हरियाणा में 2 दिन होगी जमकर बारिश, देखें मौसम विभाग की ताजा जानकारी

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। हरियाणा में 2 दिन तक सभी जिलों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। वहीं 31 मई और 1 जून को हरियाणा के 16 जिलों में बारिश की संभावना है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 31 मई तक हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार है। उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने के आसार से बीच-बीच में हल्के बादल छाने की संभावना है।
तापमान में बढ़ोतरी
29 मई और 30 मई के दौरान कई हिस्सों में हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है लेकिन रात के तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है।
इधर, बुधवार रात को यमुनागर में करीब साढ़े 8 बजे 9 बजे तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जबकि, अंबाला में हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने रात 10:35 बजे तक पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया था।