Haryana Weather: हरियाणा में इस दिन से होगी जबरदस्त बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी..!

 
हरियाणा में इस दिन से होगी जबरदस्त बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी..!

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम में कब बदलाव होगा, आइए जानते है मौसम विशेषज्ञों की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है। हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। धूप खिलने की वजह से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

28 जनवरी तक उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हावएं हल्की गति से चलने से तापमान में गिरावट की संभावना है। इसके साथ ही सुबह और देर रात कोहरा छाने की संभावना है।

28 जनवरी से एक बार फिर से ठंड बढ़ने के आसार है। 29 जनवरी तक एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसी के साथ मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 

खराब मौसम की आगामी स्थिति को बताने के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया जाता है। यह एक तरह की खतरे  की घंटी होती है। ये जस्‍ट वॉच का सिग्‍नल है, यानी मौजूदा स्थिति में बेशक खतरा नहीं है, लेकिन कभी भी मौसम की खतरनाक स्थिति आपके सामने आ सकती है, इसके लिए तैयार रहें।

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से 11 जिलों करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल  में येलो अलर्ट जारी किया है। बाकी 11 जिलों में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। 

मौसम विभाग ने 27 जनवरी को फिर से यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को फिर से 11 जिलों के लिए ही चेतावनी है। इनमें करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल शामिल हैं।