Haryana Weather: हरियाणा में इन जगहों पर तीन दिन तक होगी जमकर बारिश, देखें मौसम की ताजा अपडेट
Haryana Weather: हरियाणा के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। दरअसल, मौसम विभाग ने 18,19 और 20 अप्रैल के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश में लगातार तीन दिनों तक बारिश होगी और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, आज यानी 17 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
18 अप्रैल को हरियाणा के इन हिस्सों में होगी बारिश
मौसम विभाग की मानें, तो शुक्रवार यानी 18 अप्रैल को राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है।
19 अप्रैल को हरियाणा के इन हिस्सों में होगी बारिश
वहीं 19 अप्रैल को राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है।
20 अप्रैल को हरियाणा के इन हिस्सों में होगी बारिश
इसके अलावा मौसम विभाग ने 20 अप्रैल को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, 20 अप्रैल के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

