Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश, जाने विभाग का ताजा अपडेट 

 
हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश, जाने विभाग का ताजा अपडेट 

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। आज कई जिलों में भारी बारिश आने को लेकर विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है आइए जानते है हाल ही में मौसम विभाग द्वारा दी जानकारी के अनुसार किन जिलों में जमकर बारिश होने वाली है। आइए देखें पूरी रिपोर्ट 

हरियाणा में मानसून के एक्टिव होने के साथ शुक्रवार रात से प्रदेश के 18 जिलों में वर्षा हुई। लगातार वर्षा होने से हिसार में ड्रेन में ज्यादा पानी बढ़ने से वह ओवरफ्लो हो गई। इसी प्रकार वर्षा से खेतों में भी पानी भरा है। 

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी वर्षा होने की संभावना है। रविवार को सात जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सात जिलों में तेज वर्षा के साथ पूरे प्रदेश में वर्षा हो सकती है। Haryana Weather

 मौसम विज्ञानियों के अनुसार पांच अगस्त तक लगातार वर्षा की संभावना है। शुक्रवार रात को प्रदेश के अनेक जिलों में वर्षा शुरू हुई थी। पूरी रात वर्षा के कारण सड़कों पर जलभराव भी हो गया। वहीं, किसानों को इस वर्षा के चलते काफी नुकसान हुआ है। 

पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक, झज्जर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, कैथल, फतेहाबाद व सिरसा में बारिश की संभावना है।

 यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में येलो अलर्ट जारी किया है।Haryana Weather