Haryana Weather: हरियाणा में भारी बारिश शुरू, अगले 2 दिन लगातार इन जिलों में होगी तेज बरसात ?
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है, प्रदेश के लगभग जिलों में काले बादल छाए हुए है और कुछ जिलों में बारिश का दौर शुरू भी ही गया है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन लगातार भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, आइए जानते है मौसम विभाग के अनुसार मौसाम की पूरी रिपोर्ट क्या है। देखें ताजा जानकारी... Haryana Weather
हरियाणा में आज (30 जुलाई) भी पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। सुबह पानीपत, हिसार, फतेहाबाद, कैथल, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़-नारनौल में बारिश हुई। अब झज्जर में बारिश हो रही है। Haryana Weather
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें हिसार, फतेहाबाद, करनाल, जींद, पानीपत, कैथल, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला शामिल हैं। Haryana Weather
मौसम विभाग के अनुसार 1 अगस्त तक यानी अगले 2 दिन भी लगातार बारिश होगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मानसून सीजन में सामान्य से आधी बारिश हो चुकी है। 1 जून से 30 सितंबर तक 4 महीनों में आमतौर पर 438 मिमी बारिश होती है। Haryana Weather
गुरुवार को 7 जिलो में तेज बारिश
IMD के अनुसार 31 जुलाई को सिरसा, फतेहाबाद व हिसार में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। Haryana Weather
मौसम विभाग के अनुसार, जबकि 7 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। किसी भी जिले में इस दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी नहीं किया गया है। Haryana Weather
1 अगस्त को भी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 1 अगस्त को सिरसा,फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है वहीं अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत और पंचकूला और यमुनानगर में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

