Haryana Weather: हरियाणा में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया नया अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव आता जा रहा है। रोजाना देशभर में मौसा का मिजाज लगातार बदल रहा है। आज 3 से 5 फरवरी तक बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी महीने के पहले पखवाड़े लगातार ठंड रहेगी और दूसरे पखवाड़े में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।
आज सुबह सिरसा के रानियां और डबवाली में घनी तो पलवल, जींद, रेवाड़ी और नारनौल में हल्का कोहरा देखने को मिला है। शीतलहर के चलते दिन के तापमान में कमी देखने को मिली।
मौसम विभाग ने 1 फरवरी को 8 जिलों में बारिश की संभावना जताई थी, मगर बीती रात कुछ स्थानों पर महज बूंदाबांदी ही देखने को मिली। वहीं दक्षिण पूर्वी हवाएं चलने से वातावरण में नमी बढ़ने से धुंध देखने को मिली।
शनिवार को हिसार के बालसमंद में अधिकतम तापमान सबसे कम 18.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। वहीं सोनीपत में 24.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।
बदलेगा मौसम
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि फरवरी महीने में 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के आसार है, जिसमें सिर्फ 2 पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बरसात होने के आसार है। फरवरी महीने के पहले पखवाड़े में बदलाव देखने को मिलेगी। 1 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहा।
उन्होंने कहा कि 3 फरवरी, 11 फरवरी और 15 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हल्की बारिश की संभावना है।
बढ़ेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे और सामान्य के आसपास बना रहेगा, जबकि दूसरे पखवाड़े में दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे।
जिससे हरियाणा में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। फरवरी के अंत में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।