Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में होगी तेज बरसात, मानसून फिर हुआ सक्रिय
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है, आइए जानते है आज समेत अगले 3 दिन तक हरियाणा का मौसम कैसा रहने वाला है। देखें आज की ताजा जानकारी...
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में आज (सोमवार) से फिर मानसून सक्रिय हो रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार सुबह यमुनानगर, अंबाला, पंचकुला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है। Haryana Weather
चंडीगढ़ मौसम विभाग की ओर से इन तहसीलों में तीन घंटे का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह साढ़े 10 बजे तक इंद्री, रादौर, नीलोखेड़ी, थानेसर, गुहला, पिहोवा, शाहाबाद, अंबाला, कालका, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायगणगढ़, पंचकूला, में गरज-चमक के साथ बारिश संभव है। मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में बारिश के साथ 30 से 40 KMPH की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान हैं। पंचकूला में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। Haryana Weather
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 25 जुलाई तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ हवाएं चलेंगी। Haryana Weather
आगे का पूर्वानुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने चार दिनों (21 जुलाई से 24 जुलाई तक) का बारिश पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत 21 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में 75 से 100 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। Haryana Weather
मौसम विभाग के अनुसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी जिलों में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। वहीं हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा सिरसा और फतेहाबाद में 25 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। Haryana Weather
अगले 3 दिन का मौसम
22 जुलाई : हरियाणा के 9 जिलों अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें 75 से 100 प्रतिशत एरिया में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कैथल, जींद, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल, मेवात और सिरसा में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश के आसार बने रहेंगे। Haryana Weather
23 जुलाई: 9 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सिरसा और फतेहाबाद में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश यानि हल्की बारिश की संभावना है। वहीं जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में 25 प्रतिशत एरिया में बारिश के आसार बने रहेंगे। Haryana Weather
24 जुलाई: 24 जुलाई को 9 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सिरसा और फतेहाबाद में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश यानी हल्की बारिश की संभावना है। वहीं जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में 25 प्रतिशत एरिया में बारिश के आसार बने रहेंगे।

