Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में होगी भारी बारिश, अगले 3 घंटे का अलर्ट जारी
Aug 30, 2025, 18:19 IST
Haryana Rain Alert: हरियाणा में लगातार मौसम बदलता जा रहा है। आइए जानते है मौसम विभाग ने किन-किन जिलों में जबरदस्त बरसात आने का अलर्ट जारी किया है। हाल ही में मिली मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार इन जगहों पर अगले 3 घंटे में जोरदार बारिश होने वाली है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 30.08.2025 @ सांय 5.35 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, रोहतक, गुरुग्राम, नूंह, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, पलवल, फरीदाबाद जिलों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश संभावित। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी संभावित।

