Haryana Weather: हरियाणा में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, जाने ताजा अपडेट

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। आइए जानते है मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में अगले 7 दिन का वातावरण कैसा रहने वाला है। हरियाणा में 21 अप्रैल तक मौसम में बदलाव होने वाला है।
इस दौरान तापमान, बारिश और आर्द्रता के स्तर में भिन्नता को देखने को मिलेगी। हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है। इस हप्ते हरियाणा में अधिकतम तापमान में परिवर्तन होगा।
हरियाणा में आने वाले दिनों में लू चलने का अलर्ट भी जारी हो गया है। मौसाम विभाग ने इन 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसाम विभाग के अनुसार, पहले पतीन दिन छोड़ दिए जाए तो तापमान औसत या उससे कम ही रहा है। वहीं, दूसरी और से तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना बनी है। Haryana Weather
येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 16 अप्रैल से ही दिन व रात का तापमान बढ़ेगा। लू के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में लू का येलो अलर्ट जारी किया है।
17 अप्रैल को भी मौसम में यथास्थिति बनी रह सकती है। हवा की दिशा बदलने से मौसम में नमी की मात्रा घट जाएगी शुष्क हवाएं तापमान वृद्धि में सहायक साबित होंगी। Haryana Weather
दिन का तापमान 35 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार है। जबकि रात के तापमान में 15 से 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। यह तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा है, जो गर्मियों की शुरुआत का संकेत देता है।
21 अप्रैल के बीच हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानियों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 अप्रैल को कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है, जो किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
15 अप्रैल से 16 अप्रैल तक हरियाणा में मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आ सकती है जिससे गर्मी में राहत मिलेगी। दिन के समय अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
हवा की गति भी इस हफ्ते महत्वपूर्ण भूमिक निभाएगी। हवा की गति 10 से 15km प्रति घंटे के बीच रहने की संभावना है। यह हवा गर्मी को कम करने में मदद कर सकती है जिससे लोगों को राहत मिलेगी।