Haryana Weather: हरियाणा वालों को मौसम विभाग की चेतावनी! 11 से 14 जुलाई तक इन जिलों में होगी तेज बरसात 

 
Haryana Weather: हरियाणा वालों को मौसम विभाग की चेतावनी! 11 से 14 जुलाई तक इन जिलों में होगी तेज बरसात 

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज बरसात आने का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते है मौसम विशेषज्ञों की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जाने ताजा जानकारी...

मौसम विभाग ने हरियाणा के 9 जिलों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े 9 बजे तक चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह, हिसार में हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। Haryana Weather

साथ ही मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 15 जुलाई तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना है। 11 से 13 जुलाई तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। Haryana Weather

वहीं, 14 व 15 जुलाई को उत्तरी जिलों के ज्यादातर स्थानों पर हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है।

आगे का मौसम

12 जुलाई: 6 जिलों पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ के अधिकतर (50-75 प्रतिशत) एरिया में बारिश होगी। 8 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत व झज्जर में कहीं-कहीं (25-50 प्रतिशत एरिया) और 8 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र व पानीपत के कुछेक (25 प्रतिशत) एरिया में बारिश हो सकती है। Haryana Weather

13 जुलाई: 8 जिलों भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात के अधिकतर एरिया (50-75 प्रतिशत) में बरसात होगी। 13 जिलों फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला व पंचकूला में कहीं-कहीं (25-50 प्रतिशत) और सिरसा के कुछेक (25 प्रतिशत) एरिया में बरसात होगी। Haryana Weather

14 जुलाई: 9 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात के अधिकतर (50-75 प्रतिशत) एरिया में बरसात की संभावना है। 13 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल व कुरुक्षेत्र में कहीं-कहीं (25-50 प्रतिशत) बारिश होगी।