Haryana Weather: हरियाणा में इस दिन तक होगी मानसून की एंट्री, मौसम विशेषज्ञों ने दी ये जानकारी

Haryana Weather: हरियाणा में लगातार मौसम बदलता जा रहा है। इन दिनों अच्छी बारिश देखने को मिली है। लगातार हो रही बारिश के कारण गर्मी से भी राहत देखने को मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार, लगातार 5 दिन से बारिश और आंधी के बाद आज हरियाणा में मौसम सामान्य होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इस वर्ष मानसून अपने निर्धारित समय पर दस्तक देगा। Haryana Weather
विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून की सामान्य आमद 28 जून से शुरू होकर 3 जुलाई तक पूरे प्रदेश में फैल जाती है। यद्यपि पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून का असर दिखाई दे रहा है, परंतु हरियाणा में इसके पहले आने की कोई उम्मीद फिलहाल नहीं है। Haryana Weather
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून के समय से पूर्व आने की प्रारंभिक अटकलों के विपरीत, अब यह अपने निर्धारित समय पर ही आने की संभावना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानसून राज्य में तीन अलग-अलग दिशाओं - दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड से प्रवेश कर सकता है, जो मुख्यतः हवा की दिशा पर निर्भर करता है। Haryana Weather
मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष मानसून सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि मानसून पूर्व की वर्षा ने पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।