Haryana Weather: हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, देखें अगले 5 दिन का मौसम पूर्वानुमान 

 
हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, देखें अगले 5 दिन का मौसम पूर्वानुमान 

Haryana Weather: हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में अब मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने वेदर की ताजा रिपोर्ट जारी की है। जिसके हिसाब से प्रदेश में 30 अप्रैल से लेकर 5 मई तक झमाझम बारिश होगी। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। ऐसे में कहा जा सकता है कि प्रदेश में लगातार छह दिनों तक बारिश होगी।

आइए जानते हैं कि 30 अप्रैल से लेकर मई तक मौसम कैसा रहेगा और कहां-कहां बारिश की संभावना बनी हुई है।

30 अप्रैल को हरियाणा के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

-मौसम विभाग ने 30 अप्रैल को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

1 मई को हरियाणा इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की मानें, तो 1 मई को राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला और जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा यमुनानगर,  कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा विधानसभा की कमेटियां गठित, देखें कौनसे विधायक को क्या मिली है जिम्मेदारी ?
वहीं मौसम विभाग ने गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फ़रीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, नूंह, पलवल और जींद में भी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग का कहना है कि अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली और तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरूग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, नूंह, पलवल और जींद में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।

इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली और तेज़ हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

2 मई को हरियाणा इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग की मानें, तो दो मई को राजधानी चंडीगढ़, अंबाला, पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
इसके अलावा यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरूग्राम, मेवात, पलवल, फ़रीदाबाद, रोहतक, सोनीपत,पानीपत,भिवानी,चरखी दादरी,रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली और तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, अम्बाला, पंचकुला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरूग्राम, मेवात, पलवल, फ़रीदाबाद,रोहतक,सोनीपत,पानीपत,भिवानी,चरखी दादरी,रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में तेज हवाएं भी चलेंगी।

3 मई को हरियाणा के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

IMD की मानें, तो चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा झज्जर,रोहतक,सोनीपत,पानीपत,फतेहाबाद,जींद,भिवानी,चरखी दादरी,सिरसा और हिसार में भी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली और तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

4 और 5 मई को भी येलो अलर्ट

मौसम विभाग की मानें, मौसम विभाग ने चार और पांच मई को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।