Haryana Weather: हरियाणा में आज बारिश का अलर्ट, मोरनी हिल्स में लैंडस्लाइड, देखें अगले 3 दिन का मौसम
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। आज मौसम विभाग ने हरियाणा में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, इसी बीच बुधवार सुबह लगातार बारिश से पंचकूला में मोरनी हिल्स में लैंडस्लाइड हो गया। जिससे रायपुर रानी से मोरनी की ओर जाने वाली मेन रोड बंद हो गई। Haryana Weather
इसके अलावा मोरनी हिल्स से गुजरती कोटी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। इसमें हिमाचल में हो रही बारिश का पानी आ रहा है।
वहीं, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी के पंडोह के साथ दवाड़ा में बीती रात को लैंडस्लाइड हो गया। पहाड़ी से सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गई। इसके बाद सड़क पूरी तरह से बंद है और सैकड़ों वाहन रात से ही जाम में फंसे हुए हैं। Haryana Weather
IMD के अनुसार, आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं, कुरूक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। Haryana Weather
आगे कैसा रहेगा मौसम
7 अगस्त: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी,रोहतक, जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत में मौसम साफ रहेगा। कुरूक्षेत्र, करनाल, दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 0 से 25 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। इस दिन बारिश का किसी भी जिले में अलर्ट नहीं है। Haryana Weather
8 अगस्त: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, दादरी, जींद, कैथल, पंचकूला में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं कुरूक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत का अनुमान है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। Haryana Weather
9 अगस्त: सिरसा में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। फतेहाबाद और हिसार में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं कुरूक्षेत्र, पंचकूला, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 50 से 75 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

