Haryana Weather: हरियाणा के इन 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, देखें अगले 2 दिन का मौसम 

 
Haryana Weather: हरियाणा के इन 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, देखें अगले 2 दिन का मौसम 

Haryana Weather: हरियाणा में आज फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज हरियाणा के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट है। अंबाला, यमुनानगर, मेवात और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस  के साथ पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। Haryana Weather

अगले दो दिन का मौसम

31 अगस्त: 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद और भिवानी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, रोहतक, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश का अनुमान है। Haryana Weather

सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दिन 16 जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया है। Haryana Weather

1 सितंबर: सोमवार को भी बारिश का असर कई जिलों में दिखेगा। इस दिन पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में यलो अलर्ट रहेगा। Haryana Weather

सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। भिवानी, रोहतक, जींद, कैथल और आसपास के जिलों में 50 से 75 प्रतिशत जबकि यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम और एनसीआर से जुड़े अन्य जिलों में 75 से 100 प्रतिशत तक बारिश की आशंका जताई गई है।