Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

 
हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज (मंगलवार को) हरियाणा के सभी जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार,  13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। Haryana Weather

मौसम विभाग के अनुसार, इनमें यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल शामिल हैं। Haryana Weather

पानीपत, अंबाला और पंचकूला जिलों में तेज बारिश शुरू हो गई है। वहीं, गुरुग्राम में सुबह हल्की बारिश के बाद से लगातार बादल छाए हुए हैं। यहां तेज बारिश के आसार हैं। Haryana Weather

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है। इसके बाद आगामी कुछ दिनों में हल्की बारिश होगी। Haryana Weather

30 जुलाई का मौसम

इन जिलों में मध्यम बारिश के आसार : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़। Haryana Weather

इन जिलों में हल्की बारिश : सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक।

31 जुलाई का मौसम

इन जिलों में मध्यम बारिश बारिश की संभावना : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल। Haryana Weather

इन जिलों में हल्की बारिश के आसार : कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी।
इन जिलों में रहेगी बूंदाबांदी : सिरसा, फतेहाबाद, हिसार।