Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें मौसम विभाग की ताजा अपडेट 

 
Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें मौसम विभाग की ताजा अपडेट 

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हरियाणा में आज 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद शामिल हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, नूंह और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। Haryana Weather

इस मानसून सीजन में हरियाणा में औसत से अधिक बारिश हुई है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में बारिश का ये सिलसिला तीन दिन तक जारी रहेगा। Haryana Weather

अगले 3 दिन का मौसम...

17 अगस्त: IMD के अनुसार रविवार 17 अगस्त को भी 8 जिलों- पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का अलर्ट है। पूर्वानुमान के मुताबिक, सिरसा में 0 से 25 प्रतिशत, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, नूंह और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत, जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। Haryana Weather

18 अगस्त: सोमवार को सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर और रोहतक में 0 से 25 प्रतिशत, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत, तथा अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। Haryana Weather

19 अगस्त: मंगलवार को प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन इस दिन के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं है। पूर्वानुमान के मुताबिक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 0 से 25 प्रतिशत, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 25 से 50 प्रतिशत, जबकि पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है।