Haryana Weather : हरियाणा में अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट ?
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है मौसम विभाग का ताजा अपडेट
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा थोड़ा नीचे आने तथा बंगाल की खाड़ी में बने एक डिप्रेशन से नमी वाली मानसूनी हवाएं आने की संभावना से कल 28 जुलाई से हरियाणा राज्य में मानसून फिर से एक्टिव होने की संभावना है जिससे 28 जुलाई रात्रि से 31 जुलाई के दौरान राज्य में बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है।Haryana Weather
इस दौरान बीच बीच में अरबसागर की तरफ से भी नमी वाली हवाएं आने की संभावना से उत्तरी व दक्षिण हरियाणा के जिलों में कहीं कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है परंतु पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में कहीं कहीं हलकी से मध्यम बारिश की संभावना है । इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने तथा दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

