Haryana Weather: हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी, जाने अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम 

 
हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी, जाने अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम 

Haryana Weather: हरियाणा में लगातार मौसम बदलता जा रहा है। हरियाणा में आने वाले दिनों में फिर से बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 फरवरी को बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग ने इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम में बदलाव के चलते हिसार का न्यूनतम तापमान कम हुआ है। Haryana Weather

मैदानों में बढ़ी ठंड

भारत मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी का मैदानी इलाकों पर असर आया है। बर्फबारी से मैदान में ठंडी बढ़ी है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 26 फरवरी तक परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है। Haryana Weather

तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 24 फरवरी तक उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। परंतु 25 व 26 फरवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य में बीच-बीच में कहीं-कहीं आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।

इन जिलों में पड़ी धुंध

मौसम में आए बदलाव से 20 दिन बाद राजस्थान के साथ लगते हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, चरखी-दादरी और नारनौल जिले में धुंध नजर आई। सिरसा प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। Haryana Weather

मौसम की परिस्थिति

25 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों पर पहुंचेगा। इसके प्रभाव से 27 और 28 फरवरी को देखने को मिल सकता है। एनसीआर में मौसम बदल सकता है जिससे आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती है। फरवरी की समाप्ति सामान्य से गर्म और सूखे मौसम के साथ ही होने की संभावना है।