Haryana Weather : हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी, जाने विभाग की ताजा अपडेट ?

 
हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी, जाने विभाग की ताजा अपडेट ?

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है। 

बीते दिन रेवाड़ी, गुरुग्राम, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक कल से फिर मानसून एक्टिव होगा और पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है। जबकि सूबे के 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।Haryana Weather

विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मौसम के बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।  प्रदेश में अब तक 17% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 26 जुलाई तक औसतन 179.9 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 211.3 एमएम बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 473.3 एमएम दर्ज की गई है। 

विभाग की जानकारी के अनुसार, कल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक , भिवानी ,चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश हो सकती है।Haryana Weather