Haryana Weather : हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट?

 
हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट?

Haryana Weather :  हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर इन कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है। 

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हरियाणा में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बदलाव के चलते पलवल, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, गुरुग्राम व अम्बाला में बारिश हुई। मौसम विभाग ने 23 अगस्त को लेकर तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 24 से 27 अगस्त तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी रहेगा। Haryana Weather

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि मानसून टर्फ वीरवार को गुजरात से राजस्थान के मध्यवर्ती हिस्सों पर पहुंची और उसके बाद हरियाणा, एन.सी. आर. पर पहुंची गई हैं। जिसकी वजह से हरियाणा, एन.सी.आर., दिल्ली पर बादलों की आवाजाही में बढ़ौतरी और कुछ स्थानों पर बारिश की हो रही है। अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब पर बनने से हरियाणा में 23 से 27 अगस्त दौरान मानसून गतिविधियों की संभावना बन रही है।Haryana Weather