Haryana Weather : हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट?

 
हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट?

Haryana Weather :  हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर इन कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है। 

प्रदेश में शनिवार को मौसम बदला हुआ रहा। सुबह से ही प्रदेश में हल्की से तेज वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रविवार से राजस्थान से आने वाली नमी वाली हवाओं के चलते वर्षा हो सकती है। ऐसा मौसम प्रदेश में 29 अगस्त तक बना रहेगा। रविवार को भी चार जिलों में तेज वर्षा का आरेंज और 13 में यलो अलर्ट जारी किया गया है।Haryana Weather

मौसम विज्ञानियों के अनुसार हवा में नमी के चलते लगातार वर्षा होने की संभावना बन रही है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ मध्य भारत से उत्तर की तरफ आने तथा अब मानसून की अक्षय रेखा श्रीगंगानगर, ग्वालियर, बांदा, देहरी से होते हुए पश्चिमी बंगाल से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब पर बने होने तथा अरब सागर से भी नमी वाली हवाएं राजस्थान से होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ने की संभावना से मानसून की गतिविधियां राज्य में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे राज्य में 24 अगस्त से 26 अगस्त के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।Haryana Weather

महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात व पलवल में ऑरेंज अलर्ट और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम व फरीदाबाद यलो अलर्ट जारी किया गया है।