Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, देखें मौसम विभाग की ताजा अपडेट
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है और राज्य के कई जिलों में शनिवार शाम को तेज बारिश देखने को मिली। बारिश से तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली।
खासकर हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में तेज बारिश दर्ज की गई।
आज इन जिलों में बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विभाग ने आज रविवार को हरियाणा के छह जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल शामिल हैं। इसके अलावा, पानीपत में आज सुबह से ही तेज बारिश और हवाएं चल रही हैं।
राज्य में मौसम का ये उतार-चढ़ाव अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 और 27 मई को हरियाणा के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ गर्मी भी अपना असर दिखा सकती है।
26 और 27 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत में बारिश की संभावना है।

