Haryana Weather : हरियाणा में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट?

 
हरियाणा में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट?

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम विभाग ने जोरदार मानसूनी बारिश की चेतावनी जारी की है। अंबाला और यमुनानगर में सुबह से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत में ऑरेंज अलर्ट जारी है। इसके अलावा असंध, कैथल, नीलोखेड़ी, नरवाना, सिरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, थानेसर, गुहला और पिहोवा में भी बारिश का अलर्ट है।

मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, कनीना, बाढड़ा, लोहारू, चरखी दादरी, भिवानी, तोशाम, रेवाडी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादुरगढ़, बेरीखास, सांपला, रोहतक, सिवानी, हांसी, हिसार, आदमपुर, नारनौंद, फतेहाबाद, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा और बापौली में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश (25-50%) की संभावना है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और पंचकूला में मध्यम बारिश (50-75%) हो सकती है। बीती रात अंबाला में जोरदार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, सुबह भी हल्की बूंदाबांदी जारी है।

अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान

30 जून: सिरसा, पलवल, नूंह, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हल्की बारिश (25-50%)। फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मध्यम बारिश (50-75%)। सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में भारी बारिश (75-100%) की संभावना।

1 जुलाई: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में मध्यम बारिश। यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और झज्जर में भारी बारिश।

2 जुलाई: सिरसा और फतेहाबाद में हल्की बारिश। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और हिसार में मध्यम बारिश। भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में भारी बारिश।

हरियाणा के तापमान में बारिश के चलते गिरावट दर्ज की गई है।