Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में अगले तीन घंटो में होगी बारिश, जाने विभाग का ताजा अपडेट

Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने हाल ही में आगे के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी की है। आइए जानते है विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगले 3 घंटों में कहाँ कहाँ बारिश होने वाली है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 28.06.2025 @ सांय 5.35 बजे जारी..अगले तीन घंटों में नूह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखीदादरी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, अंबाला, पंचकूला जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश संभावित।