Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटों में होगी बारिश, जाने विभाग का ताजा अपडेट
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर इन कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है अगले 3 घंटों में किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 3.08.2025 @ सुबह 6.35 बजे जारी... अगले तीन घंटों में नूह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, यमुनानगर जिलों में कहीं कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ मध्यम से तेज बारिश तथा जींद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा जिलों व आसपास के क्षेत्रों में कहीं कहीं हल्की बारिश संभावित।

