Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटों में होगी बारिश, देखें ताजा अपडेट 

 
हरियाणा में अगले 3 घंटों में होगी बारिश

Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने हाल ही में आगे के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी की है। आइए जानते है विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगले 3 घंटों में कहाँ कहाँ बारिश होने वाली है 

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार

हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 29.05.2025 @ सांय  7.30 बजे जारी..अगले तीन घंटों में पलवल, नूह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार  जिलों व आसपास के क्षेत्रों में  तेज धूलभरी हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना ।