Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी बरसात, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 

 
हरियाणा के इन जिलों में आज होगी बरसात, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। हरियाणा में कई जिलों में बारिश के बाद से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

मौसम विशेषज्ञों नेआज कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। आइए जानते है आज कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम...

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

मौसम पूर्वानुमान :- हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 4 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 31 मई से 2 जून तक हवा में बदलाव उत्तर पूर्वी से पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा बीच बीच में हल्के बादल तथा हवाएं चलने की संभावना है। 

परंतु 2 जून से पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित जिससे 2 जून रात्रि से 4 जून के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूलभरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। जिससे इस दौरान दिन के तापमान में फिर से गिरावट परन्तु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित।

##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार